{"_id":"5a170acd4f1c1b69678bd8e9","slug":"51511459533-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से लौट रही छात्रा से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग से लौट रही छात्रा से की छेड़खानी
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा से मनचले युवक ने गुरुवार को रास्ते में छेड़खानी की। छात्रा ने मनचले युवक की हरकत से परेशानी जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक पर छेड़खानी का केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा का आरोप है कि वह बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। वह कॉलेज पढ़ने जाती है या फिर कोचिंग से लौटती है तो रास्ते में गांव का ही दीपू चौहान उसके साथ छेड़खानी करता है। आरोपी की अभद्र टिप्पणी से छात्रा परेशान है। आरोप है कि गुरुवार को वह कोचिंग पढ़ कर घर लौट रही थी। उसी दौरान गली में आरोपी दीपू चौहान ने उसका दुपट्टा खींच लिया और अपशब्दों का प्रयोग किया। वह किसी तरह से अपनी इज्जत बचा कर घर लौटी और परिजनों को घटना की सूचना दी। छात्रा ने पुलिस को भी अपनी परेशानी बताते हुए तहरीर दी। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी दीपू के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।