{"_id":"593fc6114f1c1b1b0b8b456b","slug":"51497351697-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 13 Jun 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश की सीएम को बर्खास्त करने और किसानों की समस्याओं के निदान की मांग की। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित सात सूत्री मांग पत्र डीएम को दिया।
जिला संयोजक सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों के फसलों का उचित मूल्य न मिलने के कारण मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के किसान एक जून से आंदोलन कर रहे है। मध्य प्रदेश सरकार ने आंदोलन को रोकने के लिए निहत्थे किसानों पर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई करते हुए किसानों के ऊपर गोलियां चलवा दी। इसमें छह किसान मारे गए। यहीं नहीं यूपी की योगी सरकार भी किसानों से छल कर रही है। कर्ज माफी की घोषणा की गई किंतु धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। मध्य प्रदेश की सरकार ने किसानों की मांगों को दबाने के लिए निहत्थे किसानों पर गोलियां चलवाई। ऐसे में मध्य प्रदेश की सरकार को बर्खास्त किया जाए तथा दोषी मंत्रियों एवं अधिकारियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर अमरपाल पांडेय, सगीर अहमद, नूर मोहम्मद, पप्पू, तीरथ अनुराग, सूर्या समेत अन्य मौजूद रहे।