फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   514 villages will be made toilets

514 गांवों में बनेंगे शौचालय

Tue, 28 Mar 2017 12:01 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 28 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
514 villages will be made toilets
सार्वजनिक शौचालय - फोटो : Edtrail
डीएम रमाकांत पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि शासन का निर्देश है कि  प्रदेेश के 45 जिलों में दिसंबर तक एक-एक लाख शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। उसी सूची में संतकबीरनगर भी है। जबकि शेष जिलों में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत साफ-सफाई का विशेष निर्देश है। समय से शौचालयों का निर्माण कराने के साथ-साथ खुले में शौच मुक्त गांव घोषित कराए जाने की दिशा में कारगर कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि शौचालय निर्माण से ही कार्य नही होगा, खुले में शौच मुक्त के लिए गांव स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाना आवश्यक है। जिससे लोग प्रेरित होकर नए बनने वाले शौचालयों तथा जिनके घरों में पूर्व से बने शौचालय है, उनका शत प्रतिशत प्रयोग करें। गांव में शौच के माध्यम से फैलने वाली बीमारियों और सुरक्षा के लिहाज से जानकारी लोगों को प्रदान कराई जाए। जिससे लोग जागरूक होकर अपने गांव में सड़कों और आस- पास होने वाली गंदगी से बच सकें। 
विज्ञापन


शौचालय निर्माण का जो लक्ष्य निर्धारित हुआ है, उसमें 212 ग्राम पंचायातों में स्थित 514 राजस्व गांव के लिए वर्ष 2016-17 में काम कराने का निर्धारण किया गया है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षित राजमिस्त्री और श्रमिकों का चयन कर लक्ष्य की पूर्ति की जा सकती है। जागरूकता के लिए पंचायत, शिक्षा, जिला कार्यक्रम, स्वास्थ्य, समाज कल्याण सहित पांच विभाग मिल कर आपस में संयुक्त प्रयास करें तो प्रचार प्रसार भी हो सकता हैै और लक्ष्य की पूर्ति भी हो सकती है। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए सीडीओ को निर्देशित किया। इस दौरान सीडीओ लाल जी यादव, सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव,अपर एसडीएम रामजीवन, डीडीओ रमेशचंद्रा, डीपीओ अरुण कुमार दूबे, बीएसए गजराज यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाकांत शुक्ल, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय, अपर जिला सूचना अधिकारी लाल जी शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed