फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police rescued five drowning people in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: शव प्रवाहित करते समय सरयू में पलटी नाव, डूब रहे पांच लोगों को पुलिस ने बचाया

Mon, 09 Aug 2021 11:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Aug 2021 11:23 AM IST
सार

आंबेडकरनगर के अतरौलिया क्षेत्र की सर्प दंश से महिला की हुई मौत के बाद शव को प्रवाहित करने आए थे लोग, घटना देखकर बिड़हर घाट चौकी के पुलिस कर्मियों ने दो नावों से पहुंच कर लोगों को बचाया।

विज्ञापन
Police rescued five drowning people in sant kabir nagar
पुलिस ने पांच की जान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में धनघटा क्षेत्र के बिडहर घाट पर सरयू नदी में रविवार की शाम को नाव पलट जाने से पर पांच लोग डूबने लगे। घटना देख कर बिड़हर घाट पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी तत्काल दूसरी नाव लेकर बचाव के लिए नदी में पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने अथक प्रयास करके डूब रहे पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकला। पुलिस कर्मियों के इस कार्य की क्षेत्र में सराहना हुई।
विज्ञापन


एसओ अनिल कुमार दुबे ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया क्षेत्र के जोगीपुर गांव निवासी कमलेश की पत्नी को सांप ने डस लिया था। इसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई थी। कमलेश अपनी पत्नी के शव को सरयू नदी में प्रवाहित करने के लिए रविवार की शाम चार बजे के करीब आए थे। उनके साथ गांव के ही अखिलेश पुत्र रामलाल, रविशंकर पुत्र तुलसी और नाव चालक चंद्रिका पुत्र धर्मराज व प्रेमचंद पुत्र लालमन नाव से नदी के बीच में पहुंच गए।
विज्ञापन


उसी दौरान अचानक नाव नदी में पलट गई। इससे पांचों लोग डूबने लगे और शोर मचाए। बिड़हर घाट के पास पुलिस चौकी पर मौजूद चौकी इंचार्ज अरुण कुमार पांडेय नदी में डूब रहे लोगों को देखे तो आनन-फानन अपने सहयोगी सिपाही रामप्रीत, राजू गौड़, पीयूष कुमार सिंह, संदीप और मुकेश तथा वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों के साथ दो नावों से नदी में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग नदी में बांस के सहारे पांचों लोगों को बारी-बारी से नाव में बैठाए और सुरक्षित बाहर निकाले। एसओ ने बताया कि पांचों लोगों को सकुशल बचा कर बाहर निकाला गया। किसी को कोई चोट नहीं आई। बचाव कार्य के दौरान सिपाही पियूष सिंह को कुछ खरोंच आ गई है। पुलिस के इस कार्य को देखकर वहां मौजूद लोगों ने सराहना की। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने नदी में डूब रहे लोगों को बचाने वाले पुलिस कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed