फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   5 caught in electric chori

पांच लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज

Sat, 12 Dec 2020 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
5 caught in electric chori
पांच लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

विद्युत चोरी रोकने के लिए टीम ने चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत वितरण व मीटर विंग की संयुक्त टीम ने शनिवार को खलीलाबाद कस्बे में विद्युत चोरी के खिलाफ छापा मारा। इस दौरान पांच लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पाया गया। इन लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विद्युत वितरण निगम प्रथम के अधिशाषी अभियंता इं. आरके सिंह के नेतृत्व में टीम ने खलीलाबाद कस्बे में गोलाबाजार में छापा मारा। इस दौरान बुद्धिसागर पुत्र राम नरेश, मुकेश गुप्ता पुत्र राम नरेश, शीला देवी पत्नी शिवशंकर और पंकज पुत्र राम करन निवासी शिवनरायन गली गोलाबाजार को कटिया कनेक्शन लगाकर विद्युत चोरी करते हुए पाया गया। इन लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद टीम मुखलिसपुर रोड पहुंची और एक मैरिज हाल के संचालक संतोष कुमार वर्मा के यहां छापा मारा। यहां पर विद्युत लोड दो किलोवाट के स्थान पर सात किलोवाट पाया गया। इनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसी क्रम में टीम ने नवाब अली पुत्र अलीरजा निवासी विधियानी के यहां छापा मारा, जहां कटिया का प्रयोग कर विद्युत का उपयोग करते हुए पाया गया। इसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। टीम में उपखंड अधिकारी अच्छेलाल पटेल, जेई अश्वनी पांडेय, लाइनमैन सुरेंद्र सिंह, अबूबकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed