फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   4206 matters solved in lok adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 4,206 मामले निस्तारित

Sat, 12 Dec 2020 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
4206 matters solved in lok adalat
दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले का निस्तारण कराते लोग - फोटो : KHALILABAD
राष्ट्रीय लोक अदालत में 4,206 मामले निस्तारित
विज्ञापन

91,48,476 रुपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में वसूलने का निर्णय हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद व सत्र न्यायाधीश महफूज अली की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 5815 मामले आए, जिसमें से 4206 मामलों का निस्तारण सुलह-समझौता के आधार पर किया गया। साथ ही 91,48,476 रुपये मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में वसूलने का निर्णय किया गया।

लोक अदालत की शुरुआत जनपद न्यायाधीश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की। लोक अदालत में कुल 5ख्815 आए, जिनमें से 4,208 मामलों का निस्तारण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत दीवानी न्यायालय के अलावा जनपद के तीनों तहसीलों खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा में भी आयोजित हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों की ओर से शिविर लगाए गए, जिनमें 286 मामलों का निपटारा करते हुए 2,06,93,530 रुपये का समाधान किया गया। उन्होंने बताया कि दीवानी न्यायालय में 1606 में 787 मामलों का निस्तारण हुआ। न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट में 20 में से एक मामले का निस्तारण हुआ। परिवार न्यायालय की कोर्ट में 31 मुकदमों में सात का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 822 मुकदमों में से 451 मामलों का निस्तारण करते हुए 1,97,640 अर्थदंड वसूला गया। सिविल जज सीनियर डिविजन/एसीजेएम कोर्ट में 22 मामलों का निस्तारण करते हुए 1000 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में 176 मुकदमों में से 176 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 34,820 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। सिविल जज सिनियर डिविजन एफटीसी के न्यायालय में 110 मुकदमों में से 76 मामलों का निस्तारण करते हुए 4200 का अर्थदंड वसूला गया। सिविल जज जूनियर डिविजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में 61 मामलों का निस्तारण करते हुए 5,620 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, बैंक कर्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed