फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   42 corona positive found

पांच स्वास्थ्य कर्मी समेत 42 मिले पॉजिटिव, 17 की हो चुकी है मौत

Fri, 21 Aug 2020 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
42 corona positive found
पांच स्वास्थ्य कर्मी समेत 42 मिले पॉजिटिव, 17 की हो चुकी है मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पांच स्वास्थ्य कर्मी समेत 42 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 25 लोग स्वस्थ्य होकर घर चले गए। अब तक 1702 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 17 मौत हो चुकी है।

अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को 42 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें पांच स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। उसमें एक स्वास्थ्य कर्मी सीएमओ कार्यालय, सीएचसी हैंसर के दो और पीएचसी शनिचारा बाजार के दो स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 24, बखिरा ब्लॉक क्षेत्र में आठ, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो, धनघटा क्षेत्र में सात, दुधारा क्षेत्र में एक शख्स पॉजिटिव मिला है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 25 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1702 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 17 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 239 एक्टिव केस है। 1446 लोग ठीक हो चुके हैं। 1519 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2377 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि हर सीएचसी पर कोविड-19 की जांच चल रही है। जिन लोगों को जरा सी भी दिक्कत हो वे जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed