{"_id":"5c9a67b2bdec22146a72d281","slug":"41553622962-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से संचालित पैरा मेडिकल कॉलेज को एसडीएम ने किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से संचालित पैरा मेडिकल कॉलेज को एसडीएम ने किया सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध पैरा मेडिकल कॉलेज सीज
डीएम के आदेश पर एसडीएम ने की कार्रवाई
कॉलेज संचालक नहीं दिखा पाए कोई काजगाज
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर बंडा बाजार के करीब रुपिन कस्बे में करीब एक वर्ष से अवैध रूप से संचालित पैरा मेडिकल कॉलेज को मंगलवार दोपहर एसडीएम और सीएचसी मलौली के अधीक्षक ने सीज कर दिया। यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर की गई है।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि रुपिन में स्थित न्यू पूर्वांचल पैरा मेडिकल कॉलेज करीब एक वर्ष से संचालित किया जा रहा है। डीएम के आदेश पर कॉलेज की जांच की गई तो वहा कक्षाएं संचालित होती पाई गईं। कॉलेज के रजिस्ट्रेशन के कागजात की मांग संचालक से किया गया तो वह आधा-अधूरा पेपर ही दिखा पाए। एसडीएम ने बताया कि इससे प्रतीत हुआ कि पैरा मेडिकल कॉलेज अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैरा मेडिकल कॉलेज को सीज कर संचालक की ओर से उपलब्ध कराए गए पेपर के साथ रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। दूसरी तरफ पैरा मेडिकल कॉलेज के संचालक डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि पैरा मेडिकल कॉलेज का रजिस्ट्रेशन के सभी कागजात मौजूद हैं, जिस समय कार्रवाई की जा रही थी उस समय वह वहां मौजूद नहीं थे। सभी कागजात प्रशासनिक अधिकारियों को दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज नियमानुसार संचालित हो रहा है। एसडीएम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चल रहे अन्य नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मचा रहा।