फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बाजारों में चढ़ा होली का खुमार, रंग-पिचकारी की सजी दुकानें

बाजारों में चढ़ा होली का खुमार, रंग-पिचकारी की सजी दुकानें

Mon, 18 Mar 2019 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
बाजारों में चढ़ा होली का खुमार, रंग-पिचकारी की सजी दुकानें
बाजारों में चढ़ा होली का खुमार, रंग-पिचकारी की सजी दुकानें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। होली पर्व में महज दो दिन शेष हैं। ऐसे में हर कोई इस पर्व को यादगार बनाने में लग गया है। शहर और गांव के चौराहों पर दुकानें सज गई हैं। लोग भी जरूरत के सामान खरीदने पहुंच रहे हैं।

21 मार्च को होली पर्व मनाया जाना है। ऐसे में महज इस पर्व में दो रोज ही बचे हैं। लिहाजा, घरों में होली उत्सव मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस पर्व में रंग भरने के लिए कारोबारियों ने इसमें कोई कोर कसर बाकी नही छोड़ा है। खलीलाबाद शहर के गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, समय माता स्थान रोड, मेंहदावल रोड, बैंक चौराहा, नेदुला, शुगर मिल रोड, मोती चौराहा, बरदहिया बाजार समेत अन्य स्थानों पर रंग, अबीर-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से बाजारों को पाट दिया है। इस तरह से ग्रामीणांचलों में हैंसर बाजार चौराहा, घोरांघ, मुखलिसपुर बाजार, नाथनगर बाजार, महुली बाजार, बखिरा बाजार, बघौली बाजार, मेंहदावल समेत अन्य क्षेत्रों में भी दुकानें सज गई हैं। यहां तक कि इन दूकानों पर समानों की खरीदारी करने वालों की भीड़ भी नजर आने लगी है। मिठाई की दुकानों पर गुझिया, गुलाब जामुन सहित तरह-तरह की मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। दुकानदार संजय, राजेश, पवन सहित अन्य का कहना है कि होली के पर्व को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। लोगों की नियमित भीड़ भी जुट रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed