{"_id":"5c85508fbdec22142430625b","slug":"41552240783-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में तबरेज और शिवांगी ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में तबरेज और शिवांगी ने बाजी मारी
Sun, 10 Mar 2019 11:29 PM IST
राकेश पांडेय
Santkabir Nagar
Santkabir Nagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
सीडीओ ने विजयी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि सीडीओ हाकिम सिंह ने विजयी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जिला युवा कल्याण अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि दो दिनों तक दौड़, लंबी कूद, गोला क्षेपण, वॉलीबॉल, कबड्डी प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर दौड़ में तबरेज कुरैशी एवं शिवांगी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में राहुल यादव व आशा प्रजापति ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोला क्षेपण में कौशल चौधरी व पुष्पा गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में तबरेज कुरैशी व रंजना मौर्य ने बाजी मारी। वॉलीबॉल में शिवांगी सिंह और रविंद्र चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुश्ती में आदर्श यादव व ज्योति गौंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीडीओ हाकिम सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी महत्वपूर्ण है। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार, बीओ पीआरडी अभय नाथ तिवारी, शैलेंद्र सिंह गुडडू, वीरेंद्र, अनुराग कुमार, गुंजन यादव, रणधीर सिंह, खुशीद आलम, शिववचन यादव, हरिशंकर सिंह आदी मौजूद रहे।