{"_id":"5c72e1bcbdec2273792f51cf","slug":"41551032764-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठे थे कृपाशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठे थे कृपाशंकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठे सरौली निवासी कृपाशंकर त्रिपाठी ने रविवार को एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने इस बावत सीएम को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन भी दिया।
कृपाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि संतकबीरनगर और महराजगंज में मंदिर-मठ की जमीनों को बेचा जा रहा है। इस पर रोक लगाई जाए। जनता को भ्रष्टाचार से निजात दिलाने के लिए सरल-सहज कानून बनाया जाए। बिहार सरकार की तरह उत्तर प्रदेश में भी शराब बंदी कानून लाया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो वे उपवास पर बैठेंगे। एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि उनकी मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इसके साथ ही जो जमीन कब्जा है उस पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान कोतवाल प्रदीप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।