फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   विद्युत संकट

विद्युत संकट

Thu, 14 Mar 2019 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
विद्युत संकट
ग्रामीण क्षेत्र में 14 घंटे मिल रही बिजली
विज्ञापन

फोटो
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति पटरी से उतरी
परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को झेलनी पड़ रही मुसीबत
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सूबे की सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को कम से कम 18 घंटे बिजली आपूर्ति देने की बात कही थी, लेकिन सरकार का यह फरमान जिले में फेल साबित हो रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुश्किल से 14 घंटे आपूर्ति हो पा रही है। यह स्थिति तब है जबकि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में बाधा खड़ी हो रही है।
अक्तूबर से ही शासन ने ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे, तहसील मुख्यालय को 20 घंटे और जनपद मुख्यालय को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश दिया था। इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्र को निर्धारित बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 10 घंटे बिजली गुल रहती है। लोकल फाल्ट की समस्या से भी उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि जर्जर तारों के चलते हल्की हवा चलने पर लोकल फाल्ट हो जा रहा है, जिसे ठीक करने में निगम के कर्मचारियों को कई-कई घंटे लग जा रहे हैं। इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। सबसे ज्यादा दिक्कत विश्वविद्यालय परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है। कारण यह है कि बिजली शाम को समय व भोर में कट रही है, जबकि यह यह समय पढ़ाई के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। ऐसे में विद्यार्थी परेशान हैं।
विज्ञापन

खलीलाबाद क्षेत्र के निवासी छोटेलाल वर्मा ने कहा कि अभी गर्मी शुरू भी नहीं हुई है कि बिजली कटौती बढ़ गई है, ऐसे में जब गर्मी बढे़गी तो समस्या और गंभीर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम को शाम व भोर में बिजली कटौती बंद करनी चाहिए। इसी प्रकार लकी ने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती के साथ ही लोकल फाल्ट भी हो रहा है। इसके कारण कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहती है। जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिंदू यादव ने कहा कि शाम के समय बिजली गुल होने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शाम के समय ही बिजली की सर्वाधिक जरूरत रहती है। अजय कुमार ने कहा कि सरकार एक अप्रैल से ग्रामीण क्षेत्र को भी 24 घंटे बिजली देने की बात कह रही है, लेकिन अभी जो कटौती हो रही है, उससे तो यह संभव नहीं दिख रहा है। अधिशाषी अभियंता संजय कुमार सिंह ने कहा कि शाम के समय लोड फैक्टर ज्यादा रहता है। इस कारण थोड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि लोकल फाल्ट तत्काल ठीक करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed