जन औषधि केंद्र का हुआ उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र पर छह सौ प्रकार की दवाएं उपलब्ध रहेंगी। मरीज पर्चा दिखाकर दवाएं ले सकता है। इसके साथ ही अन्य कई क्षेत्रों में सरकार ने योजनाएं लागू की हैं। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, जन धन योजना, नि:शुल्क गैस वितरण आदि तमाम योजनाएं हैं।
इसका लाभ आम जन मानस को मिल रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व देश लगातार तरक्की कर रहा है। भारत आज दुनिया की सबसे बढ़ी अर्थव्यवस्था के रूप मेें उभरा है और फ्रांस को पीछे छोड़कर दुनिया की छठी अर्थव्यवस्था में अपना नाम दर्ज कराया है। यह मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
अपर सीएमओ डॉ जीएन शुक्ल ने कहा कि जन औषधि केंद्र खुलने से मरीजों को काफी राहत मिलेेगी। कम पैसे में जेनेटिक दवाएं मिलेंगी। मरीज चिकित्सक की पर्ची दिखाकर दवाएं ले सकता है। उसे बाहर नहीं जाना पड़ेगा। दवा अस्पताल में ही जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध रहेगी। यह केंद्र 24 घंटे खुला रहेगा।
इस अवसर पर डॉ एके सिन्हा, महेंद्र दुबे, गणेश पांडेय, भूपेंद्र तिवारी, उमेश सिंह, राम प्रकाश राय, उदयराज यादव, नरेंद्र सिंह, मनीष पांडेय, सुमित सिंह, बब्बन शर्मा, राम नैन, अनिरुद्ध शुक्ला, अरविंद पांडेय, करुणा कांत, विजय चौधरी, प्रहलाद पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।