{"_id":"59c3aa164f1c1bb4688b5cbb","slug":"41505995286-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Updated Thu, 21 Sep 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहासा वृद्घि से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को खलीलाबाद शहर के चौराहों एवं पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि जिस तरीके से लोगों ने इस हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया और अपना आक्रोश जाहिर किया, इससे केंद्र की भाजपा सरकार की पोल खुलकर सामने आ गया है। जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। कच्चे तेल की कीमत 47 रुपया प्रति बैरल है, इसके बावजूद तेल के दामों में कमी नहीं की जा रही है। जीएसटी से पेट्रोल, डीजल को बाहर रखकर जिस तरीके से केेंद्र की सरकार लूट, खसोट एवं मनमानी कररही है उसे जनता पूूरी तरह से समझ चुकी है। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को हस्ताक्षर अभियान की सारी प्रतिया डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजी जाएगी। इस अवसर पर जवाहर लाल दुबे, अजय सिंह, मृत्युजंय चौबे, सुनील पांडेय, अंबिका राय, महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी, नरेंद्र चौधरी, त्रियुगी गुप्त, जमुना चौधरी, जयहिंद मौर्य समेत अन्य मौजूद रहे।