{"_id":"620d2e15b86ce022d91cf818","slug":"4-candidate-return-nominate-khalilabad-news-gkp4271541145","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार प्रत्याशियों ने वापस लिया पर्चा, 38 चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार प्रत्याशियों ने वापस लिया पर्चा, 38 चुनाव मैदान में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार प्रत्याशियों ने वापस लिया पर्चा, 38 चुनाव मैदान में
- मेंहदावल के एक प्रत्याशी और खलीलाबाद के तीन प्रत्याशियों ने वापस लिया पर्चा
- चुुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न हुआ आवंटित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार को चार प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया है। इसमें मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी और खलीलाबाद विधानसभा से तीन प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आरओ ने इन सभी प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटित किया।
छठें चरण में जिले के मेंहदावल, खलीलाबाद व धनघटा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में तीन मार्च को मतदान होना है। बुधवार को नाम निर्देशन पत्रों की वापसी की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। सुबह 11 से तीन बजे तक चले नामांकन वापसी में मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सद्दाम हुसैन ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। जबकि खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी फूला देवी, अशफाक आलम व ब्रह्मदेव ने नामांकन पत्र वापस लिया। इस प्रकार तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन वापसी के बाद 312 मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद में 13 प्रत्याशी और 314 विधानसभा क्षेत्र धनघटा सुरक्षित क्षेत्र में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया है।
विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल के प्रत्याशी, दल व चुनाव चिह्न
1-जयचंद उर्फ जयराम पांडेय सपा साइकिल
2-मुहम्मद ताबिश खां बसपा हाथी
3-रफीका खातून कांग्रेस हाथ
4- अखिलेश कुमार पांडेय आप झाडू
5-अनिल कुमार त्रिपाठी निषाद पार्टी खाने से भरी थाली
6-उदयराज बहुजन मुक्ति पार्टी चारपाई
7-जलालुद्दीन जन अधिकार पार्टी गैस सिलिंडर
8-बृजेश कुमार सर्वजन आवाज पार्टी हारमोनियम
9-मीनू सिंह पीस पार्टी कांच का गिलास
10-शक्ति प्रसाद लोकशक्ति नारियल फार्म
11-सुरेंद्र मोहन विकासशील इंसान पार्टी आदमी व पालयुक्त नौका
12-रामकृष्ण निर्दलीय बल्लेबाज
13- शंकर निर्दलीय कैरम बोर्ड
विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के प्रत्याशी, दल व चुनाव चिह्न
1-अमरेंद्र भूषण कांग्रेस हाथ
2-आफताब आलम बसपा हाथी
3-अंकुर राज तिवारी भाजपा कमल
4-दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे सपा साइकिल
5-डॉ. मो. अय्यूब पीस पार्टी कांच का गिलास
6-गिरजाशंकर राष्ट्रीय भागीदार पार्टी टाइप मशीन
7-मोहम्मद अली इंडियन नेशनल लीग ऑटो रिक्शा
8-सुबोध चंद्र आम आदमी पार्टी झाडू
9-अखिलेश निर्दलीय फुटबाल
10-इफ्तेखार निर्दलीय बल्ला
11-नियाज निर्दलीय छड़ी
12- रविंद्र कुमार निर्दलीय हैैलिकॉप्टर
13-श्यामलाल निर्दलीय चारपाई
विधानसभा क्षेत्र धनघटा सुरक्षति के प्रत्याशी, दल व चुनाव चिह्न
1- गणेश चंद्र भाजपा कमल
2- शांति देवी कांग्रेस हाथ
3- संतोष बेलदार बसपा हाथी
4- अमृत कुमार विकासशील इंसान पार्टी आदमी व पालयुक्त नौका
5- अलगू प्रसाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी छड़ी
6- कुसुम सर्वजन आवाज पार्टी फ्राइपान
7- गिरजेश आम आदमी पार्टी झाडू
8- डॉ. नरेंद्र देव जन अधिकार पार्टी गैस सिलिंडर
9- भजुराम निर्दलीय ऑटो रिक्शा
10- यशवंत निर्दलीय हॉकी एंड बाल
11- लौटन प्रसाद निर्दलीय कैंची
12- हरीलाल निर्दलीय बॉल्टी