फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   38 schools will be get swachh vidyalay prize

38 परिषदीय विद्यालयों को मिलेगा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

Sat, 30 Apr 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
38 schools will be get swachh vidyalay prize
38 परिषदीय विद्यालयों को मिलेगा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार
विज्ञापन

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 966 विद्यालयों को मिली रैंक
डीएम के निर्देश पर टीम गठित कर विद्यालयों का कराया जा रहा भौतिक सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय का पुरस्कार दिया जाना है। इसको लेकर 966 विद्यालयों का चयन हुआ है। इन विद्यालयों को अलग-अलग रैंक दी गई है। इनका भौतिक सत्यापन शुरू हो चुका है। 10 मई को टीम रिपोर्ट देगी। उसके बाद फिर रैंकिंग कर 38 विद्यालयों का चयन किया जाएगा।
परिषदीय विद्यालयों को स्वच्छ और सुुुंदर बनाने के लिए शासन ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना शुरू की है। इसके लिए विद्यालयों में 59 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई थी। इसमें विद्यालय में पर्याप्त कमरे हैं कि नहीं, विद्यालय में पौधरोपण हुआ कि नहीं और एमडीएम के तहत प्रतिदिन बच्चों का हाथ धुलवाया जाता है कि नहीं, आदि समेत 59 बिंदु शामिल हैं। इसमें कुल 966 विद्यालयों ने आवेदन किया। इसके बाद शिक्षकों से इसका सत्यापन कराया गया। इसमें 15 विद्यालयों को पांच स्टार, 302 विद्यालयों को चार स्टार और 650 विद्यालय को तीन स्टार मिले हैं। अब इन विद्यालयों का फिर से भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए जल निगम, डीआईओएस कार्यालय, स्वास्थ्य, आरईएस आदि विभागों की संयुक्त टीम गठित की गई है। यह टीम विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर 10 मई को रिपोर्ट बीएसए को सौंपेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर और बेहतर अंक हासिल करने वाले 38 विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। जिले स्तर पर चयनित विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना शुरू की गई है। कुल 966 विद्यालयों ने इसके लिए आवेदन किया है। डीएम के जरिए गठित टीम इन विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर रही है। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद रैकिंग के आधार पर 38 विद्यालयों का चयन किया जाएगा। उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed