{"_id":"62619341e25cbd50ad0f8878","slug":"360-patient-was-treatment-in-health-seminar-khalilabad-news-gkp434173889","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेले में 360 मरीजों ने कराई जांच और ली मुफ्त दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मेले में 360 मरीजों ने कराई जांच और ली मुफ्त दवाएं
विज्ञापन

जुकाम, बुखार के साथ ही गठिया और पेट रोग से संबंधित मरीज अधिक संख्या में पहुंचे
सीएचसी नाथनगर में स्वास्थ्य मेले का विधायक ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। बृहस्पतिवार को सीएचसी नाथनगर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में क्षेत्र के 360 मरीजों ने चिकित्सकों के परामर्श से दवाएं लीं। जुकाम, बुखार के साथ ही गठियां और पेट संबंधी बीमारी के मरीज अधिक संख्या में आएं।
उद्घाटन करने पहुंचे स्थानीय भाजपा विधायक गणेश चौहान ने कहा कि हर व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा सुलभ हो सरकार की यही मंशा है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की चिकित्सा के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने मेले में दवा कराने आए क्षेत्र के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के साथ चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं। मेले में कोविड वैक्सीनेशन की सुविधा भी उपलब्ध रही। योगा, आयुर्वेद के चिकित्सकों की मौजूदगी में लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई और दवाएं लीं। जिला मुख्यालय से आए योग के चिकित्सक डॉक्टर विवेक मिश्रा और आयुर्वेद के चिकित्सक गौरी दत्त मिश्रा ने बताया कि पेट और गठिया की बीमारी से संबंधित मरीज ज्यादा संख्या में आयुर्वेद की दवा के लिए आएं। मेले में महिला चिकित्सकों के साथ ही नेत्र, दंत और अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ मौजूद थे। क्षेत्र से आए 360 महिला और पुरुषों ने जांच कराकर दवाएं लीं। मेले में आयुष्मान योजना से संबंधित काउंटर भी लगा हुआ था। एसीएमओ मोहन झा ने मेले का निरीक्षण कर उपलब्ध दवाओं और रोगियों के संबंध में जानकारी ली। होम्योपैथ के चिकित्सक राम जनम ने लोगों को कोविड किट देकर उसके फायदे और प्रयोग की विधि बताई। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक राजेश चौधरी, प्रतिरक्षण अधिकारी धर्मेंद पांडेय, बीपीएम अमित कुमार आदि मौजूद थे।