फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   35 bhakiu workers detained

हिरासत में लिए गए ट्रेन रोकने जा रहे 35 भाकियू कार्यकर्ता

Mon, 18 Oct 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
35 bhakiu workers detained
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने जा रहे भाकियू के जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाते पुल - फोटो : KHALILABAD
हिरासत में लिए गए ट्रेन रोकने जा रहे 35 भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन

हिरासत में लेते समय पुलिस व भाकियू कार्यकर्ताओं में हुई झड़प
भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइंस लाया गया, शाम को हुए रिहा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रेल रोको कार्यक्रम के तहत सोमवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन जा रहे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के 35 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने स्टेशन पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइंस पहुंचा दिया गया। शाम को सभी को रिहा कर दिया गया।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पंडित जनार्दन मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता करीब साढ़े ग्यारह बजे खलीलाबाद रेलवे स्टेशन की ओर कूच किए। भाकियू कार्यकर्ताओं के स्टेशन पहुंचने की सूचना पर एसडीएम नवीन श्रीवास्तव, सीओ अंशुमान मिश्र, कोतवाल अनिल कुमार, एसओ दुधारा मनोज पांडेय रेलवे स्टेशन पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने भाकियू कार्यकर्ताओं को रेलवे स्टेशन पहुंचने से पूर्व ही रोक लिया, लेकिन कार्यकर्ता रेल रोकने के लिए स्टेशन जाने पर अड़े रहे। इस बीच कार्यकर्ताओं व पुलिस कर्मियों में झड़प भी हुई। बाद में पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और सभी को पुलिस लाइंस पहुंचा दिया। यहां पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र एसडीएम को सौंपा। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलकर मार दिया गया। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का पुत्र नामजद अभियुक्त है। ऐसे में निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को तत्काल बर्खास्त किया जाए। हिरासत में लिए गए लोगों में मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र चौधरी, भारतेंद्र प्रताप सिंह, हृदय राम यादव, राम केवल वर्मा, रमई प्रसाद, रमाशंकर यादव, राम दरश यादव, विजय कुमार वर्मा, विजय नाथ, दयाराम, अवधेश कुमार, प्रेम चंद्र, सतई चौहान, करम हुसेन, भोला गुप्ता, राम रूप चौधरी, हरिहर यादव, रुद्रनाथ, रामजी यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed