{"_id":"cb3bf447bc7dd4e09e543ac617dad48e","slug":"338-votes-cast-in-the-recall-election-in-menhdupar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंहदूपार में पुनर्मतदान में 338 वोट पड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंहदूपार में पुनर्मतदान में 338 वोट पड़े
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में सांथा विकास खंड के
विज्ञापन
मेंहदूपार बूथ पर मतदान स्थगित होने के बाद द्वितीय चरण में मंगलवार को
पुनर्मतदान कराया गया।
कड़ी चौकसी के बीच हुए मतदान में 338 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सांथा विकास खंड के मेंहदूपार के बूथ संख्या छह पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के सभी प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न न होने के कारण पुनर्मतदान कराने के आदेश दिए गए थे।
मंगलवार को द्वितीय चरण के साथ ही मेंहदूपार के बूथ संख्या छह पर पुनर्मतदान कराया गया। यहां कुल 562 मतदाताओं में से 338 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 201 पुरुष तथा 137 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान को सकुशल संपंन कराने के लिए तहसीलदार इंद्रभान तिवारी, खंड विकास अधिकारी राजाराम यादव तथा धर्मसिंहवा के थानाध्यक्ष रामभवन यादव पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।