फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   337 high school students received a one grade

हाईस्कूल में 337 छात्रों को मिला ए वन ग्रेड

Sun, 29 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 29 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
337 high school students received a one grade
खुशी में झूमें छात्र। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शनिवार को दो बजे घोषित हो गया। सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के 125 विद्यार्थियों ने ए वन ग्रेड हासिल किया है। जबकि ब्लूमिंग बड़्स के 200 छात्रों ने ए वन ग्रेड हासिल किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा के 12 छात्रों ने एवन ग्रेड पाया है। तीनों स्कूलों के कुल 829 छात्र छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन

सूर्या इंटर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में नामांकित 197 विद्यार्थियों में से 125 विद्यार्थियों ने ए वन ग्रेड हासिल किया है। ए वन ग्रेड हासिल करने वालों में किरन यादव, कविता तिवारी, मुसरत जहां, अत्कर्ष पांडेय, आयुष गुप्त, पुनीत प्रकाश तिवारी, रवि प्रकाश चौरसिया, गौशिया रहमान, सत्येंद्र यादव, अंबर चतुर्वेदी, राघवेंद्र उपाध्याय, सौरभ सिंह, श्वेता चतुर्वेदी, शोएब खान, रितेश श्रीवास्तव, पंकज विश्वकर्मा, रोशू गुप्ता, शालू यादव, अर्पिता राय, आनंद यादव, पंकज जायसवाल, सौम्या चतुर्वेदी, रवि प्रकाश, विकास अग्रहरी सहित अन्य छात्र शामिल है। प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालय में 197 विद्यार्थी नामांकित थे। 125 विद्यार्थियों ने ए वन ग्रेड हासिल किया है।  विद्यार्थियों की सफलता पर प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, सुप्रिया बनर्जी, रविनेश श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है। वही ब्लूमिंग बड्स हायर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में नामांकित 592 विद्यार्थियों में से 200 ने ए वन ग्रेड हासिल किया है। प्रबंध निदेशक पुष्पा चतुर्वेदी ने बताया कि 592 विद्यार्थी नामांकित थे। जिसमे से 200 विद्यार्थियों ने ए वन ग्रेड हासिल किया है। ए वन ग्रेड हासिल करने वालों में अनन्या सिंह, श्वेता ओझा, सौम्या त्रिपाठी, तृप्ति कसौधन, यश्स्वी सिंह, अपूर्व राय, राम मोहन उपाध्याय, अश्वनी गुप्त, अभय राय, आयुष प्रताप सिंह समेत अन्य शामिल है। छात्रों की इस सफलता पर प्रबंधक वैभव चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य अजय भारद्वाज, उप प्रधानाचार्य डीसी पांडेय, मीडिया प्रभारी राजेश पांडेय आदि ने बधाई दी है। जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में 40 छात्र नामांकित थे। जिसमे से 12 छात्रों ने ए वन ग्रेड हासिल किया है। प्राचार्य डॉक्टर एसपी दुबे ने बताया कि  फिजा अख्तर, देवेश पटेल, सतेंद्र नाथ पांडेय, श्रेया त्रिपाठी, विकास कुमार, धर्मेंद्र यादव, विपिन कुमार अग्रहरी, विशाल प्रताप मौर्य समेत अन्य शामिल है। 
विज्ञापन


ऐसे होती है ग्रेडिंग
संतकबीरनगर। सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में ग्रेडिंग सिस्टम लागू है। इसमें 91 अंक से 100 अंक के बीच ए वन ग्रेड, 81 से 90 अंक के बीच ए 2 ग्रेड, 71 से 80 तक बी वन ग्रेड, 61 से 70 तक बी 2 ग्रेड, 51 से 60 अंक तक सी वन ग्रेड, 41 से 50 सी टू और 33 से 40 अंक के बीच पाने वाले छात्रों को डी ग्रेड दिया जाता है। सभी विषयों में 10 अंक पाने वाले छात्र ही ए वन ग्रेड की श्रेणी में आते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed