{"_id":"61eee2eea4cbc176c9450a58","slug":"32-found-new-corona-positive-khalilabad-news-gkp424808829","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मी समेत 32 मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मी समेत 32 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य कर्मी समेत 32 मिले कोरोना संक्रमित
संतकबीरनगर। जिले में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मी समेत 32 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 234 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के पालन की अपील की है।
अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि सोमवार को 32 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें बेलहर ब्लॉक के छह, सेमरियावां ब्लॉक के सात, पौली ब्लॉक के दो, खलीलाबाद ब्लॉक के पांच, मेंहदावल ब्लॉक के पांच, बघौली ब्लॉक के तीन और अन्य जिले के चार मरीज हैं। इनमें सीएचसी हैंसर पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इन सभी की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। सोमवार को 15 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक्टिव केस सकी संख्या 234 हो गई है। उन्होंने बताया कि दो साल में अब तक जिले में 8563 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। 8231 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 98 लोगों की मौत हो चुकी है। 421374 की कोरोना जांच हो चुकी है। 490 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क लगाकर ही बाहर निकलें।