फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अपराजिता मुहिम के तहत महिला सशक्तिकरण गोष्ठी

आगे आएंगी महिलाएं तभी बदलेगी स्थिति

Sun, 28 Apr 2019 11:48 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता मुहिम के तहत महिला सशक्तिकरण गोष्ठी
अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित हुई महिला सशक्तिकरण गोष्ठी - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता के तहत रविवार को खलीलाबाद सीएचसी सभागार में महिला सशक्तिकरण गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें महिलाओं ने कहा कि उनकी दशा तभी सुधरेगी जब वह खुद अपने हक की लड़ाई लड़ेंगी। कार्यक्रम में नारी गरिमा की रक्षा करने और मतदान की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष सरोज देवी ने कहा कि महिलाओं को संवैधानिक रूप से तमाम अधिकार प्राप्त हैं, लेकिन सामाजिक रूप से सबल बनना बाकी है। इसके लिए महिलाओं को खुद प्रयास करना होगा। लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए सरोज ने कहा कि मतदान संवैधानिक अधिकार है, जिसके दम पर आधी आबादी अपनी स्थिति को मजबूत बना सकती है। हर चुनाव में महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई है। इस बार भी मतदान में महिलाओं की हिस्सेदारी अधिक होनी चाहिए। मीना देवी ने कहा कि महिलाओं की हालत में तेजी से सुधार आया है, लेकिन अभी बहुत कुछ मिलना बाकी है। महिलाओं को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी। कार्यक्रम के 34 महिलाओं ने शपथ पत्र भरे।
विज्ञापन

ये रहीं मौजूद
कार्यक्रम में इंद्रावती, विंद्रावती, सुभावती, सुनीता, उर्मिला, गुड्डी, मनोरमा, विजय लक्ष्मी, वेदांती, इसरावती, कैलाशी, बीना पाल, जाहिदा खातून, ऊषा चौधरी, गीता गुप्ता, प्रीती देवी, संयोगिता, सोहरावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed