फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पीसपार्टी और निषाद पार्टी ने निकाला जुलूस

पीसपार्टी और निषाद पार्टी ने निकाला जुलूस

Sat, 15 Sep 2018 11:01 PM IST
Santkabirnagar
Santkabirnagar Updated Sat, 15 Sep 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
पीसपार्टी और निषाद पार्टी ने निकाला जुलूस
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। गोरखपुर के सांसद प्रवीण निषाद और पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अयूब ने शनिवार को शहर में विरोध जुलूस निकाला। सांसद ने पठान टोला में निवासी तीन युवकों की मौत का खुलासा अभी तक न होने पर नाराजगी जताई और इस मामले को सदन में उठाने की बात कही।
विज्ञापन

पीस पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ विरोध जुलूस पठान टोला में पीड़ितों के घर पहुंचा। जहां पर सांसद और पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि 14 अगस्त को पठान टोला के तीन युवकों की हत्या कर उनका शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की। हत्यारे आज तक गिरफ्तार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। अगर जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे इस मामले को सदन में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि थाने पर भाजपा के लोग बैठे हैं जहां पर आम लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, रफीक अहमद, जुबेर अहमद, धर्मेंद्र निषाद, महेंद्र निषाद, अरविंद निषाद, महफूज अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed