{"_id":"5a53adb94f1c1b5f078b553e","slug":"31515433401-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से जनजीवन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से जनजीवन बेहाल
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
ठंड में स्कूल जाते बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सुबह- शाम कोहरे के साथ गलन बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की। कोहरे की वजह से ट्रेनों और बसों की जहां रफ्तार थम सी जा रही है, वहीं कामकाजी महिलाएं और नौकरी पेशे वालों की मुसीबत भी बढ़ जा रही हैं।
पिछले कई दिनों से कोहरे का असर काफी था। सोमवार को दोपहर में कोहरा छंटा और धूप निकली तो लोग अपने घरों के दरवाजे पर पहुंच गए। सरकारी कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी भी दफ्तर से बाहर या तो छत पर पहुंचे, या फिर नीचे उतर कर धूप का आनंद उठाए। दोपहर बाद से शाम पांच बजे तक शहर में चहल पहल भी दिखाई दिया,वैसे सुबह- शाम सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। इससे बाजार में रौनक देखी गई। हालांकि शाम को एक बार फिर ठंड व गलन के कारण बाजारों में सन्नाटा छा गया। ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने शहर के विभिन्न चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है, जहां पर लोगों की भीड़ दिखी। खासकर दो पहिया वाहन चालक अलाव दिखने के बाद यहां ठहर कर खुद को गर्म रखने का प्रयास करने नजर आए।