फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शहर में गड्ढा मुक्त सड़क बनाने का फरमान हुआ फेल

शहर में गड्ढा मुक्त सड़क बनाने का फरमान हुआ फेल

Tue, 13 Jun 2017 05:07 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
शहर में गड्ढा मुक्त सड़क बनाने का फरमान हुआ फेल
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में आ रहे है तो कुछ जगहों पर जरा संभल कर चलिए, वरना सड़कों पर बने गड्ढों में फंसकर चोटहिल तो होंगे ही साथ में गंदे पानी से कपड़े भी बेकार हो जाएंगे। इन सड़कों से होकर आला हाकिम रोज गुजरते है, लेकिन उन्हें फर्क नही पड़ता है। आम राहगीरों के लिए सड़क के बीचोबीच बने बेतरतीब गड्ढे खतरनाक साबित हो रहे है।
विज्ञापन

बैंक चौराहा से नेदुला तक जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है, जबकि मुखलिसपुर चौराहे पर भी सड़क टूट चुकी है। इस सड़क पर यात्रा करने में परेशानी हो रही है। इसी तरह से रेलवे स्टेशन सामने जीआरपी पुलिस चौकी से होकर जाने वाली सड़क पर पूरी तरह से बदहाल है। इस सड़क से बाइक सवार और रिक्शा सवारों को गुजरना खतरे से खाली नही है। इसी तरह बीएसए दफ्तर के पीछे से विकास भवन तक जाने वाली तक सड़क के बीचोबीच गड्ढे बने है जो लोगों के लिए मुसीबत हो गए है। बदहाल सड़कों को ठीक कराने की दिशा में प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। यह स्थिति तब है जबकि शासन ने 15 जून तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का फरमान सुनाया है। शहर के निवासी विजय नाथ यादव ने कहा कि सड़कें बेहद खराब है। आवागमन करने में बेहद कठिनाई हो रही है। प्रशासन रास्ते पर ध्यान नहीं दे रहा है। कई लोग चोटहिल हो चुके है। गाड़ियां खराब हो जा रही है। प्रशासन को चाहिए की सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द करा दें। इसी प्रकार राजू राय ने कहा कि बैंक चौराहा से नेदुला चौराहा तक जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश में ही सड़क और गड्ढे एक हो जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अधिकारी एके दूबे का कहना है कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए जिले भर में काम चल रहा है, जल्द ही शहरी क्षेत्र की सभी सड़कों को भी गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed