फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   31 problem solve in sampoorna samadhan diwas

संपूर्ण समाधान दिवस : 176 में से 31 मामलों का हुआ निस्तारण

Tue, 16 Feb 2021 09:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
31 problem solve in sampoorna samadhan diwas
मेंहदावल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या का समाधान सुनती डीएम। - फोटो : KHALILABAD
संपूर्ण समाधान दिवस : 176 में से 31 मामलों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

- डीएम ने समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मंगलवार को तीनों तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी फरियादी समस्या के निस्तारण की उम्मीद लेकर आए लेकिन निस्तारण नहीं हो पाने की वजह से अधिकांश फरियादी निराश होकर लौट गए। कुल 176 मामले आए और 31 मामलों का ही निस्तारण मौके पर किया गया।
खलीलाबाद तहसील में एएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम राज नारायण त्रिपाठी, सीओ गयादत्त मिश्र और तहसीलदार राजेश अग्रवाल ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी। तहसीलदार राजेश अग्रवाल ने बताया कि कुल 77 मामले आए। जिसमें से राजस्व के पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने में लोगों की फरियाद सुनी। डीएम ने कहा कि छोटे- मोटे विवादों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाए। फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। समस्याओं का निस्तारण पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ हो। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर अराजक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। अराजक तत्वों के बारे में ठीक प्रकार से पुलिस जानकारी जुटाए। इस दौरान कुल 62 मामले आए और दस मामले का निस्तारण हो पाया। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार प्रियंका चौधरी, विधायक राकेश सिंह बघेल, ईओ प्रदीप कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अनिल चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम योगेश्वर सिंह, सीओ अंबरीष भदौरिया और तहसीलदार रत्नेश तिवारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल 27 मामले आए और 16 मामलों का निस्तारण किया गया। एसडीएम ने कहा कि लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शीघ्र करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed