फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   31 fail in written exam

Sant Kabir Nagar News: 31 कार्मिक इम्तिहान में हो गए फेल, दोबारा होगा प्रशिक्षण

Fri, 28 Apr 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
31 fail in written exam
- दो पॉलियों में पीठासीन और मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को दो पाॅलियों में निकाय चुनाव में लगे पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। दोनों पॉलियों में 620 लोगों को प्रशिक्षण में शामिल होना था। जिसमें 602 लोग शामिल हुए। प्रशिक्षण देने के बाद सभी की लिखित परीक्षा ली गई। जिसमें 31 लोग फेल हो गए। अब इन्हें दोबारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण सीडीओ संत कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत लिखित परीक्षा कराई गई। जिसमें निर्वाचन के प्रक्रिया संबंधी सवाल पूछे गए। सभी को 20-20 सवाल दिए गए। ऐसे 31 कार्मिक रहे, जो सभी 20 सवालों के जवाब नहीं पाए।
विज्ञापन

इसमें अधिकतम दो सवाल गलत करने वाले इन 31 कार्मिकों को दोबारा 30 अप्रैल को सुबह दस बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि 18 कार्मिक अनुपस्थित रहे। उन्हें भी दोबारा 30 अप्रैल को बुलाया जा रहा है। यदि दोबारा के प्रशिक्षण में भी अनुपस्थित रहे तो संबंधितों का वेतन बाधित करते हुए उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई भी संपादित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव की तैयारी जारी है। मतदान स्थल पर व्यवस्था मुक्कमल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed