फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   301 teacher allot to school

301 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया गया

Thu, 28 Jan 2021 09:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
301 teacher allot to school
बीएसए कार्यालय में नवनियुक्ति शिक्षको के स्कूल आंवटन के दौरान परिसर में भीड़ लगी रही। संवाद न्य? - फोटो : KHALILABAD
301 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया गया
विज्ञापन

- काउंसिलिंग में बुलाए गए थे 301 पुरूष शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत दूसरे चरण में नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन का कार्य बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पर जारी रहा। देर शाम 301 शिक्षकों को विद्यालय का आवंटन हुआ। आवंटन के लिए कुल 301 शिक्षकों को बुलाया गया था।

बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को महिला और दिव्यांग शिक्षकों को विद्यालय के आवंटन कार्य हुआ। बृहस्पतिवार को पुरूष शिक्षकों को विद्यालय के आवंटन के लिए बुलाया गया था। बेसिक शिक्षा परिषद से ऑनलाइन विद्यालयों के आवंटन का कार्य हुआ। शाम तक सभी शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया जा चुका था। विद्यालय आवंटन का कार्य देर रात तक चलेगा और सभी को विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे। बीएसए कार्यालय पर विद्यालय आवंटन को देखते हुए देर शाम तक शिक्षकों की भीड़ लगी रही। इस दौरान डीसी एमडीएम डीपी चंद, डीसी एमआईएस बजरंगी लाल विश्वकर्मा, डीसी समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed