{"_id":"62af62f163eacf133908c1b7","slug":"3-thieves-arrested-khalilabad-news-gkp4409036124","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
धनघटा। महुली पुलिस ने रविवार को अलीनगर कठनईया पुल से तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक के पास से एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक रमजान अली अंसारी, उपनिरीक्षक लाल बिहारी निषाद, कांस्टेबल शरद कुमार राय, कांस्टेबल प्रशांत त्रिपाठी और कांस्टेबल संजय प्रसाद ने रविवार को अलीनगर कठनईया पुल से कालीजगदीशपुर के मोहरैया पुरवा निवासी विवेक, धवरेपार बढ़या गांव निवासी विशाल और दुर्गेश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विशाल के पास से एक चाकू बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि चोरों के पास से दो बाइक भी बरामद की गई हैं। सभी को जेल भेज दिया गया। इन चोरों ने कलेनहरदों गांव में शुक्रवार को चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद इनकी तलाश की जा रही थी। संवाद