फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   3 rescued from flood

बाढ़ में फंसे तीन लोगों को पुलिस ने बचाया

Sun, 24 Oct 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
3 rescued from flood
धनघटा में बाढ़ में फसे तीन लोगों को बचाया।संवाद - फोटो : KHALILABAD
बाढ़ में फंसे तीन लोगों को पुलिस ने बचाया
विज्ञापन

अचानक जलस्तर बढ़ने से फंस गए थे रमरजंगला गांव के तीन लोग
धान की कटाई करने गए थे तीनों व्यक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। घाघरा नदी में आई अचानक बाढ़ से थाना धनघटा क्षेत्र के माझा में बाढ़ में फंसे तीन व्यक्तियों को धनघटा पुलिस ने नाविकों व गोताखोरों के सहयोग से बचाया।

रमजंगला के 60 वर्षीय बाबूलाल, 45 वर्षीय राजमन निषाद और 50 वर्षीय पारस निषाद का खेत माझा क्षेत्र में है। वे लोग खेत में धान की कटाई करने गए थे। इसी दौरान नदी के जलस्तर में वृद्धि होने लगी और धीरे-धीरे नदी का पानी पूरे माझा क्षेत्र में फैल गया। जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. कौस्तुभ ने क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक धनघटा को बाढ़ में फंसे लोगों को अविलंब सहायता उपलब्ध कराकर बाहर निकालने के लिए निर्देशित किया। धनघटा पुलिस ने स्थानीय नाविकों व गोताखोरों से संपर्क स्थापित कर कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बचाव कार्य की मॉनीटरिंग प्रभारी निरीक्षक धनघटा विनय कुमार पाठक ने की। इसमें प्रभारी चौकी जगदीशपुर, लालबिहारी निषाद का योगदान रहा। बाढ़ में फंसे लोगों के परिजनों ने पुलिस के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed