फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   3 positive 8 recovered

आठ हुए स्वस्थ, तीन मिले पॉजिटिव

Fri, 18 Jun 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
3 positive 8 recovered
आठ हुए स्वस्थ, तीन मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

अब तक 8130 लोग मिल चुके हैं संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिन्हें होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। अब तक जिले में 8130 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके साथ ही 7992 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 46 एक्टिव केस हैं।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें खलीलाबाद ब्लॉक के एक और सेमरियावां ब्लॉक के दो व्यक्ति शामिल हैं। अब तक जिले में 8130 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 92 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 1848 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 7992 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 46 एक्टिव केस हैं। 1362 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। शुक्रवार को आठ लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वे पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है उन्हें होम आइसोलेट कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और बिना मास्क के बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed