फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   3 died 151 positive

कोरोना से तीन की मौत, 151 पॉजिटिव मिले

Thu, 29 Apr 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
3 died 151 positive
कोरोना से तीन की मौत, 151 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

- जिले में सक्रिय केसों की संख्या हुई 1558, एक दिन में 92 लोग हुए स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना से एक महिला समेत तीन संक्रमित की मौत हो गई, जबकि 151 लोग पॉजिटिव मिले है। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1558 हो गई है। अब तक जिले में 5910 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं, जबकि 62 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 4290 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक दिन में 92 लोग ठीक हुए हैं।

प्रभारी सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि खलीलाबाद क्षेत्र के रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति और 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव थे। उन्हें बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात उनका निधन हो गया। साथ ही खलीलाबाद शहर के एक 70 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव थे। वह गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में लाए गए थे, जहां पर बुुधवार रात उनका निधन हो गया। इसके साथ ही जिले में 151 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें खलीलाबाद क्षेत्र में 91, बघौली क्षेत्र में 21, नाथनगर क्षेत्र में दो, मेंहदावल क्षेत्र में 10, सांथा क्षेत्र में 12, पौली क्षेत्र में तीन, सेमरियावां क्षेत्र में नौ व अन्य जिले के तीन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed