{"_id":"6191416082a337488d75f0b8","slug":"3-blocks-dull-in-vaccination-khalilabad-news-gkp4163359129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना टीकाकरण में तीन ब्लॉक फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना टीकाकरण में तीन ब्लॉक फिसड्डी
विज्ञापन

डीएम की हिदायत के बाद रविवार को भी चला टीकाकरण अभियान
रविवार को टीकाकरण का 23,700 रखा गया था कुल लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने में जिले के तीन ब्लॉक फिसड्डी साबित हुए हैं। इन ब्लॉकों को डीएम ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन में लक्ष्य को पूरा नहीं किए तो प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे ने रविवार को भी टीकाकरण अभियान चलाया। इसमें जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 23,700 रखा गया था। इसके सापेक्ष 5043 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
डीएम दिव्या मित्तल ने समीक्षा में पाया था कि जिले के सीएचसी सेमरियावां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौली और पौली में टीकाकरण का लक्ष्य निराशा जनक है। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तीनों अधीक्षकों को तीन दिन का समय दिया और लक्ष्य पूरा न होने पर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे ने रविवार को भी टीकाकरण अभियान चलाया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत रविवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2500 रखा गया था। इसके सापेक्ष 180 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2500 के सापेक्ष 470, नाथनगर में 2500 के सापेक्ष 780, सांथा में 2600 के सापेक्ष 760, सेमरियावां में 2600 के सापेक्ष 1550, मेंहदावल में 2600 के सापेक्ष 1700, हैंसर बाजार में 2600 के सापेक्ष 270, बेलहर में 2600 के सापेक्ष 300, बघौली में 2400 के सापेक्ष 1312, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 200 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के सापेक्ष 30 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।