{"_id":"61e0565cda0fcc5ba71e132c","slug":"29-corona-positive-foudn-khalilabad-news-gkp42354974","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट के दो कर्मी समेत 29 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट के दो कर्मी समेत 29 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट के दो कर्मी समेत 29 मिले कोरोना पॉजिटिव
- काफी संख्या में पॉजिटिव मरीज मिलने पर मचा हड़कंप
- जिले में एक्टिव केस की संख्या पहुंची 59
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में दो कलेक्ट्रेट कर्मी समेत 29 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इन सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। काफी संख्या में पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील कर रहे हैं। पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ते देख एमसीएच विंग में बने कोरोना एलटू अस्पताल को सक्रिय कर दिया गया है।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में हैंसर ब्लॉक के पांच लोग, सांथा ब्लॉक के दो, सेमरियावां ब्लॉक के एक, खलीलाबाद ब्लॉक के 10, मेंहदावल ब्लॉक के एक और अन्य जिले के एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो कलेक्ट्रेट के कर्मी शामिल है। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में एक्टिव केसों की संख्या 50 पहुंच गई है। अब तक 8,211 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके साथ ही जिले में 29 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। 1473 लोगों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। बिना मास्क के घर से न निकले और सामाजिक दूरी का पालन करते रहे। कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए एमसीएच विंग में बने कोरोना एलटू अस्पताल को सक्रिय कर दिया गया है। अगर कोई गंभीर हालत में मरीज मिलता है तो उसे एलटू अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। यहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है।