{"_id":"6172f97e23197b3a9c1d2994","slug":"29-candidates-for-chhatra-sangh-election-khalilabad-news-gkp413848864","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ने लिया नामांकन वापस, 29 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ने लिया नामांकन वापस, 29 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन

अध्यक्ष सहित चार पदों के लिए होना है चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में 27 अक्तूबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव में शुक्रवार को नामांकन वापसी के दिन अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके साथ ही अब कुल 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
एचआरपीजी कॉलेज मेें शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी के लिए छात्र संघ चुनाव के लिए बनाए गए चुनाव कार्यालय में अधिकारी मौजूद रहे। उसी दौरान छात्र संघ के एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। नामांकन वापसी का 11 बजे से एक बजे तक समय निर्धारित था। उसके बाद चुनाव अधिकारियों ने अंतिम सूची प्रकाशित कर दी है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर डीएन पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। इसके साथ ही अब अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी, उपाध्यक्ष के लिए आठ प्रत्याशी, महामंत्री पद के लिए छह प्रत्याशी, पुस्तकालय मंत्री के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि संकाय प्रतिनिधि के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी के दिन चुनाव कार्यालय में प्राचार्य डॉक्टर मंजू मिश्रा, चुनाव अधिकारी डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी, डॉ. अमित भारती आदि मौजूद रहे।
परिचयपत्र वालों को ही मिलेगा प्रवेश
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को देखते हुए महाविद्यालय परिसर में उन्हीं छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा, जिनके पास महाविद्यालय का परिचयपत्र होगा। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर डीएन पांडेय ने दी है। उन्होंने बताया इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद