फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   28 year old man has gone in pond

28 वर्षीय युवक की पोखरें मे डुबने की शंका पर जुटी भीड

Sat, 11 Jul 2020 09:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
28 year old man has gone in pond
पोखरे में डूबा युवक, तैराकों ने की तलाश
विज्ञापन

मेंहदावल (संतकबीरनगर )। नगर पंचायत मेंहदावल के रहने वाले एक युवक के नगर में स्थित कुबेरनाथ मंदिर के पोखरें में डूब जाने की सूचना पर परिजनों के साथ ही कस्बे के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय तैराकों ने युवक को ढूंढने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कस्बा मेंहदावल के मोहल्ला सानीकेवटलिया निवासी 28 वर्षीय बच्चा पुत्र गंगाराम शनिवार को घर से निकला और काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इसी बीच परिजनों को कहीं से सूचना मिली कि वह नायक टोला में स्थित कुबेरनाथ मंदिर के पोखरे में नहाते समय डूब गया। सूचना पर परिजन व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पोखरे में कस्बा निवासी युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी, काफी देर तक स्थानीय लोग पोखरे में तलाश किए, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।

डूबे युवक की दूसरे दिन भी हुई तलाश, सुराग नहीं
बेलहर (संतकबीरनगर )। क्षेत्र के कड़जहवा में सेल्फी लेते पैर फिसल जाने से आमी नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन शनिवार को भी पता नहीं चला। उधर पीड़ित परिजन युवक की सलामती को लेकर दुआ कर रहे थे। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को करीब चार बजे दुधारा क्षेत्र के लोहरौली ठकुराई निवासी हबीबुर्रहमान उर्फ पाजू (22) पुत्र मोहम्मद इशहाक अपने मित्रों के साथ आमी नदी की तरफ गया था। सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसल जाने से वह नदी में गिर कर डूब गया। दूसरे दिन शनिवार को भी डूबे युवक की तलाश कराई गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। एसडीएम नवीन श्रीवास्तव और तहसीलदार प्रियंका चौधरी भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed