{"_id":"60abe5b58ebc3e00b20ef204","slug":"28-positive-found-khalilabad-news-gkp3956812195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के 28 पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के 28 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
जिले में कोरोना के 28 पॉजिटिव मिले
पॉजिटिव मरीजो की लगातार घट रही संख्या, एक्टिव केस घटकर 575 हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को जिले में को 28 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनको होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या घटने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। एक्टिव केस घटकर 575 पहुंच गया है।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जिले में लगातार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कोरोना की जांच की जा रही है। कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। सोमवार को जिले में 28 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें खलीलाबाद क्षेत्र में छह, बघौली क्षेत्र में दो, नाथनगर क्षेत्र में चार, मेंहदावल क्षेत्र में सात, सांथा क्षेत्र में दो, हैंसर बाजार क्षेत्र में एक, सेमरियावां क्षेत्र में दो, बेलहर कला में एक व अन्य जिले के तीन लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 7953 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 75 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 2021 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 7303 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 575 एक्टिव केस हैं। 848 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। सोमवार को 101 लोग स्वस्थ हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वे पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है उन्हें होम आइसोलेट कर दिया जा रहा है।