फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   2781 people was vaccination

2781 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Fri, 11 Mar 2022 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
2781 people was vaccination
2781 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

-22,200 रखा गया था टीकाकरण का कुल लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 64 गांव में कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22, 200 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 2781 लोगों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष के ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाया गया।
सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 64 गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2400 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 95 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2400 के सापेक्ष 20, नाथनगर में 2400 के सापेक्ष 378, सांथा में 2400 के सापेक्ष 137, सेमरियावां में 2400 के सापेक्ष 590, मेंहदावल में 260 के सापेक्ष 340, हैंसर बाजार में 2400 के सापेक्ष 250, बेलहर में 2400 के सापेक्ष 276, बघौली में 2400 के सापेक्ष 640, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 300 के सापेक्ष 75 और नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 300 के सापेक्ष 60 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के दो मरीज मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को जिले में कोरोना के दो मरीज मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। सीएमओ डॉक्टर इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार केे दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। इनकी निगरानी स्वास्थ्य टीम कर रही है। अब तक जिले में 8951 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं और 8845 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। साथ ही 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को एक व्यक्ति स्वस्थ हुआ है और जिले में एक्टिव केस की संख्या पांच रह गई है। उन्होंने बताया कि 1388 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 444 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed