{"_id":"57bc93064f1c1b9663d50bb9","slug":"27-asha-workers-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 आशा कार्यकर्ता सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 आशा कार्यकर्ता सम्मानित
sant kabir nagar
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में मंगलवार को आशा दिवस का आयोजन हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में मंगलवार को आशा दिवस का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में जिलेभर की आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए 27 आश्ाा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण अंचलों में एनएचएम की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जिले में संचालित आशीर्वाद बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना, जननी सुरक्षा योजना, परिवार नियोजन, टीकाकरण सहित अन्य योजनाओं में आशा कार्यकर्ता का सराहनीय योगदान रहता है। बिना आशा कार्यकर्ता के सहयोग के स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन बहुत कठिन है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर है। तरह-तरह की योजनाए चलाई जा रही है।
सीडीओ लाल जी यादव ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के जिम्मेदारी है कि गांव में अगर कोई भी बच्चा बीमारी से पीड़ित है तो उसका तत्काल नजदीक के सीएचसी और पीएचसी पर इलाज करवाए। इसके साथ ही मातृ शिशु मृत्यु दर कम हो इसके लिए सतत प्रयास करें। एडी हेल्थ डॉक्टर रामचंद्र ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। सीएमओ डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि आशाओं के बल पर एनएचएम को सफल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद पांडेय ने एनएचएम द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अपर सीएमओ डॉक्टर कपिलदेव मिश्र ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर बनाने में सहयोग पर शुभकामनाएं दी। सम्मेलन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेशनल वेक्टर बार्न डिजीज प्रोग्राम के अंतर्गत इंसेफेलाइटिस, फाइलेरिया, मलेरिया एवं एचआईवी, क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में स्टाल लगाकर जागरूक किया गया। संचालन डॉक्टर आलोक सिन्हा और स्वाति शुक्ल ने किया। इस अवसर पर डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, एनएचएम के डीसीएम संजीव सिंह, डॉक्टर रतनलाल, डॉक्टर अनिल सिंह, मनीष मिश्र, राज कुमार, अभय त्रिपाठी, माया सिंह, सरोज यादव, बाल गोविंद सिंह, गीता देवी, मीरा चौधरी, विनीत त्रिपाठी, राकेश यादव सहित भारी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।