फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   26 students selected in Jawahar Navodaya Vidyalaya honored

Sant Kabir Nagar News: जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित 26 छात्र सम्मानित

Thu, 29 Jun 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 29 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
26 students selected in Jawahar Navodaya Vidyalaya honored
धनघटा में सम्मानित किए गए जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित होने वाले बच्चे।
संतकबीरनगर। मेहनत और लगन के साथ अपनी प्रतिभा में निखार लाने वाले 26 बच्चों को बृहस्पतिवार को धनघटा में सम्मानित किया गया। ये बच्चे प्रथम प्रयास में जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

धनघटा के हैंसर बाजार मार्ग पर स्थित एक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे कक्षा पांच से निकलकर कक्षा छह के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित हुए तो उनके अभिभावकों और शिक्षकों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सफल हुए बच्चे करीना, विष्णु, आयांश, अमन, प्रतिमा, अनुष्का, प्रज्ञान, राधा त्रिपाठी, सुरभि समेत 26 बच्चों को बृहस्पतिवार को विद्यालय में मिठाई खिलाकर और माला पहना कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक मुकेश मौर्य ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। कम संसाधन में कड़ी मेहनत की बदौलत यह बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित होकर अपने मेधा का परिचय दिए हैं। इस मौके पर अभिषेक, राजन, भोला, राम अवतार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed