{"_id":"61f426b5787bb31a07639792","slug":"25356-vaccinated-khalilabad-news-gkp4251324135","type":"story","status":"publish","title_hn":"26,356 लोगों को लगाई गई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26,356 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26,356 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
शुक्रवार को 22,200 रखा गया था टीकाकरण का कुल लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 188 गांवों में शुक्रवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,200 रखा गया था। इसके सापेक्ष 26,356 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 15 से 18 वर्ष के 4070 बालक बालिका को प्रथम डोज, 18 वर्ष से ऊपर के 1342 युवाओं को प्रथम डोज और 18, 864 युवाओं को द्वितीय डोज लगाई गई। इसके साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष के ऊपर के 2098 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत शुक्रवार की सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 188 गांवों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2400 रखा गया था। इसके सापेक्ष 3519 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2400 के सापेक्ष 980, नाथनगर में 2400 के सापेक्ष 2444, सांथा में 2400 के सापेक्ष 4351, सेमरियावां में 2400 के सापेक्ष 3170, मेंहदावल में 2400 के सापेक्ष 2530, हैंसर बाजार में 2400 के सापेक्ष 1118, बेलहर में 2400 के सापेक्ष 2222, बघौली में 2400 के सापेक्ष 3860, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 300 के सापेक्ष 2030 और नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 300 के सापेक्ष 132 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।