फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   250 people took the membership of SP

250 लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

Wed, 03 Aug 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
250 people took the membership of SP
सदस्यता अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि आलोक तिवारी का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
250 लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता
विज्ञापन

- जिले में सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ
हर बूथ पर 50 लोगों को जोड़ेगी सपा : गौहर अली
अधिक से अधिक संख्या में लोगों को बनाएं सदस्य : आलोक
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष गौहर अली खां की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पहुंचे सदस्यता कार्यक्रम प्रभारी पूर्व सांसद आलोक तिवारी की देखरेख में 250 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व सांसद आलोक ने कहा कि सपा पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रही है। सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें। साथ ही उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। आज भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। सामान्य जीवन यापन करने वाले लोग महंगाई में घर का खर्च नहीं चला पा रहे हैं। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि लोगों को भाजपा के झूठे वादे को याद दिलाए। मोदी सरकार ने महंगाई रोकने का वादा किया था, जो सिलिंडर 400 रुपये में मिलता था वह आज 1150 रुपये में मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और सपा कार्यकाल में शुरू हुई योजनाओं केे बताएं। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि जिले में सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जाएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ लग जाएं। पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय ने कहा कि तीनों विधान सभाओं में सदस्यता अभियान तेजी के साथ चलाया जाएगा। जिससे कि प्रदेश में जिले में सबसे ज्यादा सदस्य बनने का रिकार्ड कायम हो सके। जिलाध्यक्ष गौहर अली ने बताया कि हर बूथ पर 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस दौरान करीब 250 लोगों ने सदस्यता शुल्क जमा किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व विधायक अलगू चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष के डी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, कोमल यादव, आलोक यादव सोनू, नित्यानंद यादव, रमेश यादव, राहुल यादव, हनुमान कन्नौजिया, शकुंतला यादव, प्रिया पाठक, मायाराम पाठक, पूर्व प्रमुख शिवनाथ यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed