{"_id":"63ee765c80ae92aa630ff2c4","slug":"25-years-passed-still-waiting-for-bus-depot-khalilabad-news-c-7-1-55991-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: गुजर गए 25 साल, अब भी बस डिपो का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: गुजर गए 25 साल, अब भी बस डिपो का इंतजार
Fri, 17 Feb 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर रोडवेज बस का इंतजार करते यात्री।संवाद
समस्या झेल रही जिले की 18 लाख की आबादी
खलीलाबाद में बस डिपो की लगातार उठ रही मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला सृजन हुए 25 साल बीत गए, लेकिन खलीलाबाद में बस डिपो की स्थापना नहीं हो सकी। इसका दंश जिले की करीब 18 की आबादी झेल रही है। लोग बस डिपो की लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन कागजी घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं।
जिले की स्थापना वर्ष-1997 में हुई थी, तभी से खलीलाबाद में बस डिपो की स्थापना की मांग की जा रही है। जनप्रतिनिधियों सहित आमजन भी कई बार शासन-प्रशासन को पत्र लिखकर यात्रियों को हो रही दिक्कतों से अवगत कराते रहे हैं, लेकिन सारी कवायद जमीन को चिह्नित करने तक सीमित रह गई। जिला मुख्यालय पर बस डिपो न होने से यात्रियों को मेंहदावल बाईपास पर खुले आसमान तले बसों का इंतजार करना पड़ता है।
सबसे ज्यादा दिक्कत परिवार के साथ सफर करने वालों को उठानी पड़ती है। बसों में भीड़ होने पर लोगों को परिवार के साथ बस में प्रवेश करने के लिए जूझना पड़ता है। बस डिपो की स्थापना के लिए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी भी कई बार परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
खलीलाबाद निवासी संजय भारती, फूलमती देवी, इंद्रसेन व प्रवीन राय ने बताया कि बस डिपो न होने के कारण मेंहदावल बाईपास पर बसों का इंतजार करना पड़ता है। यहां पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए कुछ नहीं है। ऐसे में शासन-प्रशासन बस डिपो की स्थापना के लिए ठोस पहल करनी चाहिए।
...
कोट
जिला मुख्यालय पर बस डिपो की स्थापना के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। स्थान चिह्नित करने की कार्यवाही की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द स्थान फाइनल हो जाएगा।
-आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती