{"_id":"61c8b00312668329b228e11a","slug":"25-toppers-will-be-given-tablet-khalilabad-news-gkp421356019","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 25 टॉपरों को मिलेगा टैबलेट और 21 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 25 टॉपरों को मिलेगा टैबलेट और 21 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 25 टॉपरों को मिलेगा टैबलेट और 21 हजार रुपये
कलेक्ट्रेट सभागार में मेधावियों को आज किया जाएगा वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में टॉप टेन सूची में स्थान बनाने वाले मेधावियों को कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को टैबलेट और 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इसकेे लिए डीआईओएस कार्यालय ने तैयारी पूरी कर ली है।
डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड 2020 की परीक्षा में टॉप टेन सूची में स्थान बनाने वाले जिले के 25 मेधावियों को टैबलेट दिया जाना है। इसके साथ ही उन्हें 21 हजार रुपये का चेक भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल के मेधावी अश्विनी गुप्त, सूरज यादव, कविता, अनुज वर्मा, दिव्या, प्रशांत चौधरी, द्रवित देवी, अनवर अली, नित्या प्रकाश पांडेय, अर्चना, प्रिया, विकास यादव, अतुल सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही इंटरमीडिएट की प्रभा द्विवेदी, महेंद्र सिंह, प्रभाकांत यादव, शिव प्रताप, शिखा पटेल, शीतल यादव, अंकुर, दीपक कसौधन, अर्पित विश्वकर्मा, शबिस्ता खातून, प्रिया कसौधन, दिव्यांश शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को दिन में 12 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। सभी मेधावी समय से पहले सभागार में स्थान ग्रहण कर लें।