फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   2255 youths vaccinated

2255 युवाओं ने लगवाई वैक्सीन

Fri, 18 Jun 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
2255 youths vaccinated
2255 युवाओं ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष के 2255 ने और 45 से ऊपर के 420 ने लगवाया टीका
टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1950 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को जिले की 11 स्वास्थ्य इकाइयों पर कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 18 से 44 वर्ष तक के 2255 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 420 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1950 रखा गया था। इसके सापेक्ष 2675 लोगों को टीका लगाया गया।

टीकाकरण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 1700 रखा गया था। इसके सापेक्ष 2255 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 200 के सापेक्ष 323, पीएचसी पौली में 400 के सापेक्ष 310, सीएचसी नाथनगर में 300 के सापेक्ष 430, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 70, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष 79, सीएचसी मेंहदावल में 100 के सापेक्ष 230, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 302, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 111, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 130, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 150 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 100 के सापेक्ष 120 लोगों को टीका लगा। इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 250 लोगों के सापेक्ष 420 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 50 के सापेक्ष 39 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में शून्य के सापेक्ष 100, पीएचसी पौली में 50 के सापेक्ष 10, सीएचसी नाथनगर में 50 के सापेक्ष 60, सीएचसी सेमरियावां में 50 के सापेक्ष 10, सीएचसी मेंहदावल में 50 के सापेक्ष 40, सीएचसी हैंसर में शून्य के सापेक्ष 61, पीएचसी बघौली में शून्य के सापेक्ष 100 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed