{"_id":"62b7457f9c2a77455d644dbe","slug":"22-schools-will-get-swachhata-puraskar-khalilabad-news-gkp441625429","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 परिषदीय विद्यालयों को मिलेगा स्वच्छता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 परिषदीय विद्यालयों को मिलेगा स्वच्छता पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 परिषदीय विद्यालयों को मिलेगा स्वच्छता पुरस्कार
पांच प्रधान, पांच शिक्षक और एक बीईओ को भी मिलेगा पुरस्कार
बेसिक शिक्षा विभाग ने सम्मानित करने की तैयार की रूपरेखा
संतकबीरनगर। स्वच्छता अभियान के तहत जिले के 22 परिषदीय विद्यालयों को स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही पांच प्रधान और पांच शिक्षकों के साथ ही एक खंड शिक्षा अधिकारी को भी स्वच्छता पुरस्कार दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने पुरस्कार वितरण की रूपरेखा तैयार कर ली है। जल्द ही इन लोगों को कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कृत कर दिया जाएगा।
परिषदीय विद्यालयों को स्वच्छ व हरा-भरा करने को लेकर सरकार ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना चलाई थी। इस योजना के तहत 19 बिंदुओं पर खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके साथ ही स्कूल के प्रधानाध्यापकों ने भी पुरस्कार पाने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद कुल 780 विद्यालयों ने स्वच्छता पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। इन स्कूलों की टीम गठित कर जांच कराई गई। इसमेें 22 विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार के लिए पात्र पाए गए। इन विद्यालयों को पुरस्कार के लिए रूप में प्रशस्तिपत्र और मोमेंटो दिया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही जिले के पांच प्रधान जिन्होंने विद्यालयों को बेहतर बनाने में भूमिका निभाई है और पांच ऐसे शिक्षक जो स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित किए हैं। उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही एक बीईओ को भी स्वच्छता अभियान के तहत सम्मानित किया जाना है। प्रधान, शिक्षक और बीईओ का चयन किया जा रहा है। जल्द ही इन लोगों को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर डीएम के जरिए सम्मान दिया जाएगा। संवाद
इन विद्यालयों का हुआ है चयन
खलीलाबाद ब्लॉक - जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, प्राथमिक विद्यालय उसका कला, कस्तूरबा विद्यालय खलीलाबाद, प्राथमिक स्कूल मटिहना, प्राथमिक विद्यालय गौसपुर, प्राथमिक विद्यालय देवरियागंगा, प्राथमिक विद्यालय सियरासांथा, कंपोजिट विद्यालय महुआरी, प्राथमिक विद्यालय मगहर, कंपोजिट विद्यालय अनई, उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरिया गंगा
विज्ञापन
बेलहर कला ब्लॉक- प्राथमिक विद्यालय बेेलहर कला
हैंसर ब्लॉक- कंपोजिट विद्यालय जिगीना, कंपोजिट विद्यालय हैंसर बाजार
पौली ब्लॉक-कंपोजिट विद्यालय खेवसिया, प्राथमिक विद्यालय मड़पौना
बघौली ब्लॉक- प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ लकडा, प्राथमिक विद्यालय आटा कलां, प्राथमिक विद्याल पचपोखरी
सांथा ब्लॉक- प्राथमिक विद्यालय बौरब्यास
नाथनगर ब्लॉक- प्राथमिक विद्यालय नोक्ता, उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया
कोट
स्वच्छता पुरस्कार के लिए 22 परिषदीय विद्यालयों का चयन हो चुका है। पांच प्रधान, पांच शिक्षक और एक बीईओ का चयन किया जाना है, दो दिन में चयन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उसके बाद तिथि निर्धारित कर इनको सम्मानित किया जाएगा।
-दिनेश कुमार, बीएसए