फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   22 corona case found

मां-बेटा और बेटी समेत 22 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

Mon, 13 Jul 2020 05:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
22 corona case found
बखिरा नगर पंचायत के कंटेंटमेंट जोन नई बाजार में जाने वाले रास्ते को ठाकुरद्वारा तिराहे पर बंद कर - फोटो : KHALILABAD
मां-बेटा और बेटी समेत 22 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

- अब तक 408 लोग मिल चुुके हैं संक्रमित, सात की जा चुकी है जान
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सोमवार को आई रिपोर्ट में जिले में मां-बेटे और बेटी समेत 22 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 408 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सोमवार आई रिपोर्ट में बेलहर क्षेत्र के परसिया गांव निवासी 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के उतरावल निवासी 60 वर्षीय वृद्ध संक्रमित पाए गए हैं। खलीलाबाद शहर के बैंक तिराहा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। वह दिल्ली से लौटे थे। वहीं बस्ती सिविल कोर्ट में प्राइवेट काम करने वाले बैरियहवा निवासी 32 वर्षीय युवक मिले हैं। दुधारा क्षेत्र के दोनोकुईया गांव निवासी 40 वर्षीय युवक और उसी क्षेत्र के चोरहा गांव निवासी 42 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाए गए हैं। बखिरा क्षेत्र के मेडरापार गांव निवासी 55 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली हैं। वहीं बखिरा कस्बे की 80 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव मिले हैं। बखिरा कस्बे की ही 35 वर्षीय मां, 14 वर्षीय बेटा और दो वर्षीय बेटी पॉजिटिव पाए गए हैं। बखिरा कस्बे की ही 30 वर्षीय मां, आठ वर्षीय बेटा, पांच वर्षीय बेटी पॉजिटिव मिली है। वहीं इसी परिवार की 70 वर्षीय वृद्धा और 35 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई हैं। कस्बे की ही 50 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली हैं।
विज्ञापन

वहीं मेंहदावल क्षेत्र के डुमरिया बाबू गांव के चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 13 वर्षीय हरियाणा से लौटी किशोरी पॉजिटिव मिली है। जबकि 25 वर्षीय युवक, 16 वर्षीय किशोर और 29 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। अपर सीएमओ ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एल-वन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अभी 143 एक्टिव केस है। जबकि 265 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं सोमवार को 517 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed