फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   21580 persons vaccinated

21580 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

Sun, 09 Jan 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
21580 persons vaccinated
21580 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 168 गांवों में शनिवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। साथ ही इंटर कॉलेेजों में भी शिविर लगा। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,200 रखा गया था। उसके स्थान पर 21580 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 168 गांवों और इंटर कॉलेजों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2400 रखा गया था। उसके स्थान पर 2772 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2400 के स्थान पर 1340, नाथनगर में 2400 के स्थान पर 1610, सांथा में 2400 के स्थान पर 2320, सेमरियावां में 2400 के स्थान पर 3780, मेंहदावल में 2400 के स्थान पर 2180, हैंसर बाजार में 2400 के स्थान पर 2862, बेलहर में 2400 के स्थान पर 3013, बघौली में 2400 के स्थान पर 1346, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 300 के स्थान पर 127 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 300 के स्थान पर 230 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

2124 किशोरों को भी लगा टीका
संतकबीरनगर। कोविड टीकाकरण के तहत 15 से 18 वर्ष के बीच 2124 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। एचआर इंटर कॉलेज, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत कई कॉलेजों में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर किशोरों का टीकाकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed