फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   2157 vaccinated

2157 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका

Wed, 16 Jun 2021 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
2157 vaccinated
2157 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष के 1510 ने और 45 से ऊपर के 647 ने लगवाया टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले की 10 स्वास्थ्य इकाइयों पर बुधवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 18 से 44 वर्ष तक के 1510 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 647 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2300 रखा गया था। इसके सापेक्ष 2157 लोगों को टीका लगाया गया।

टीकाकरण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत बुधवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 1200 रखा गया था। इसमें 1510 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 300 के सापेक्ष 390, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 130, सीएचसी नाथनगर में 100 के सापेक्ष 130, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 92, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष 89, सीएचसी मेंहदावल में 100 के सापेक्ष 110, सीएचसी हैंसर में 100 के सापेक्ष 89, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 90, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 110, पीएचसी बघौली में 200 के सापेक्ष 280 लोगों को टीका लगा। इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 1100 लोगों के सापेक्ष 647 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 50 के सापेक्ष 40 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 50 के सापेक्ष 40, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 109, सीएचसी नाथनगर में 50 के सापेक्ष 60, सीएचसी सांथा में 150 के सापेक्ष 70, सीएचसी सेमरियावां में 150 के सापेक्ष 64, सीएचसी मेंहदावल में 150 के सापेक्ष 110, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 64, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 30, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 60 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed