फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शहर में वाहन पार्किंग का इंतजाम नहीं, परेशानी बढ़ी

शहर में वाहन पार्किंग का इंतजाम नहीं, परेशानी बढ़ी

Fri, 22 Mar 2019 10:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
शहर में वाहन पार्किंग का इंतजाम नहीं, परेशानी बढ़ी
वाहन पार्किंग के इंतजाम नहीं, परेशानी बढ़ी
विज्ञापन

फोटो सहित
सड़क के किनारे ही वाहन खड़ा करने की मजबूरी
आए दिन लगता है जाम, राहगीर परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दूर-दराज से शहर में आने वाले लोगों को पार्किंग स्थल न होने के कारण दुश्वरियां झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि लोगों को अपने वाहन खड़ा करने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मजबूरन लोग सड़क के किनारे ही अपने वाहन खड़ा कर दे रहे हैं। इससे आए दिन जाम की समस्या पैदा हो रही है। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन खामोश है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है। लोग शहर में आते हैं तो उन्हें वाहन खड़ा करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। सोमवार को मार्केट लगने के कारण यह समस्या और गंभीर हो जाती है। कारण यह है कि बाजार में भीड़ बढ़ जाती है। इसको लेकर यातायात पुलिस भी सक्रिय रहती है। ऐसे में यदि कहीं सड़क के किनारे वाहन खड़ा मिलते हैं, यातायात पुलिस उन्हें टोचन कर उठा ले जाती है और लोगों को जुर्माना भरना पड़ता है। ऐसे में लोग खासे परेशान रहते हैं। दो पहिया वाहन चालक ओवर ब्रिज के नीचे अपने वाहन खड़ा करते थे, लेकिन वहां पर ठेला वालों ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में वह भी परेेेशान है। सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने से शहर में जाम की समस्या पैदा हो रही है। जिसके कारण लोगों को घंटों परेशान होना पड़ता है। बच्चों की छुट्टी होने के समय तो जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

शहर के निवासी प्रदीप कुमार ने कहा कि पालिका प्रशासन को शहर में वाहन पार्किंग के लिए व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे वाहन खड़ा होने से आने-जाने में दिक्कत होती है। इसी प्रकार महेश कुमार ने कहा कि सड़क के किनारे वाहन खड़ा होने से समस्या बढ़ गई है। पैदल चल पाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन को इस दिशा में ध्यान देने की जरूरत है, ताकि समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-
जल्द मिलेगी समस्या से निजात
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि शहर में वाहन पार्किंग के लिए तीन स्थानों का चयन किया गया है। जल्द ही पार्किंग स्थल बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed